एजाज खान ने विडियो में उगला ज़हर, ट्विटर पर उठी अरेस्ट करने की मांग, यूपी पुलिस ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद
कुछ लोगों के पास कोई काम नहीं होता तो वो सुर्ख़ियों में आने के नए नए बहाने ढूंढते हैं. उन्ही बेरोजगार लोगों में से एक है एजाज खान. जो अक्सर सुर्ख़ियों में आने के लिए अभद्र और विवादित ट्वीट करते रहता है. पिछली बार उसे अपने एक विडियो और ट्वीट की वजह से मुबई पुलिस के हत्थे चढ़ना पड़ा था और मुंबई पुलिस ने काफी अच्छे से एजाज खान की खातिरदारी की थी. इस बार भी एजाज खान एक विडियो की वजह से लोगों के निशाने पर है. साथ ही ट्वीटर पर कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद यूपी पुलिस के निशाने पर आ गया. ट्विटर पर भी अरेस्ट एजाज खान ट्रेंड करने लगा.
एजाज के जिस विडियो पर बवाल हुआ है उसमे वो डॉक्टरों पर हो रहे प’त्थरबा’जी के बाद मुसलमानों पर उठते सवाल के बारे में बात कर रहा है. बुधवार को देर रात 12.30 बजे एजाज खान अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव आया और कहता है, ‘चींटी म’र गई, मुसलमान जिम्मेदार.. हाथी म’र गया मुसलमान जिम्मेदार, दिल्ली में भूकंप आया सारे मुसलमान जमीन के नीचे घुसे और हिले तो भूकंप आ गया… यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्मेदार है. लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है, कभी सोचा आप लोगों ने..’ इसके बाद एजाज ने इस सब का जिम्मेदार एक राजनीतिक पार्टी को बताया है. एजाज ये कहता है कि जो लोग देश में ऐसा कर रहे हैं, उन सब को कोरोना हो जाए. एजाज खान ने सबुच बहुत ही अभद्र भाषा में कहा है. भाषा इतनी अभद्र है कि हम इसका विडियो नहीं लगा सकते.

इस विडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर अरेस्ट एजाज खान ट्रेंड करने लगा. पहले भी एजाज के विडियो विवादों का कारण बनते रहे हैं. अपने हर विडियो में वो अभद्र लहजे में ज़हर उगलता रहा है. इसके अलावा उसका एक ट्वीट भी विवादों में आ गया जिसके बाद एक यूजर की शिकायत पर यूपी पुलसी ने उसपर संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलसी में मदद मांगी है. इस ट्वीट में उसने भक्त शब्द को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق